Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह?

प्रधानमंत्री मोदी कल दिल्ली में युवाओं को देंगे सौगात, 62 हजार करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवारसुबह 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे. इस अवसर पर कौशल दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का चौथा संस्करण होगा. इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 46 अखिल भारतीय टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री 60,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली केंद्र प्रायोजित योजना, पीएम-सेतु (उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन) का शुभारंभ करेंगे.

इस योजना में देश भर के 1,000 सरकारी आईटीआई संस्थानों को हब-एंड-स्पोक मॉडल में उन्नत करने की परिकल्पना की गई है, जिसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई शामिल होंगे.

1,200 कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे. ये प्रयोगशालाएं दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों सहित, आईटी, ऑटोमोटिव, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे 12 उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप, इस परियोजना में उद्योग-प्रासंगिक शिक्षा प्रदान करने और रोज़गार के लिए प्रारंभिक आधार तैयार करने हेतु 1,200 व्यावसायिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करना भी शामिल है.

बिहार की परियोजनाओं पर होगा फोकस

इस कार्यक्रम का विशेष जोर बिहार में परिवर्तनकारी परियोजनाओं पर होगा, जो राज्य की समृद्ध विरासत और युवा जनसांख्यिकी को दर्शाती हैं. प्रधानमंत्री बिहार की पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत हर साल लगभग पांच लाख स्नातक युवाओं को दो साल तक 1,000 रुपये का मासिक भत्ता और मुफ्त कौशल प्रशिक्षण मिलेगा.

वह पुनर्निर्धारित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत 4 लाख रुपये तक के पूर्णतः ब्याज-मुक्त शिक्षा ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे. इस योजना के तहत 3.92 लाख से अधिक छात्र अब तक 7,880 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्राप्त कर चुके हैं. राज्य में युवा सशक्तिकरण को और मजबूत करने के लिए, प्रधानमंत्री 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए एक वैधानिक आयोग, बिहार युवा आयोग का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करके वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल तैयार करना है.

प्रधानमंत्री बिहार के चार विश्वविद्यालयों – पटना विश्वविद्यालय, मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, छपरा स्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय और पटना स्थित नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय – में पीएम-उषा (प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे. कुल 160 करोड़ रुपये के आवंटन वाली इन परियोजनाओं से 27,000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे.

प्रधानमंत्री एनआईटी पटना के बिहटा परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 6,500 छात्रों की क्षमता वाले इस परिसर में 5G यूज़ केस लैब, इसरो के सहयोग से स्थापित एक क्षेत्रीय अंतरिक्ष शैक्षणिक केंद्र और एक नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र सहित उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पहले ही नौ स्टार्ट-अप्स को सहायता प्रदान कर चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.