Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शा... नर्मदापुरम के व्यस्त इटारसी जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा: प्लेटफॉर्म नंबर-4 के ट्रैक पर मिली खतरनाक ... सर्दियों में लें तीखे और मसालेदार 'झोल मोमोज' का मजा: स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है यह अनोखी रेसि... संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवा... संजय राउत ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना: कहा— वे एक सक्षम नेता हैं और उनके बिना यूपी की... खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए तेज किया संपर्क अभ... उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बढ़ी आजम खान की सक्रियता: घोषणापत्र विमोचन के बाद अखिलेश यादव खुद... बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' ह... चंडीगढ़ और पंचकूला में दिखा संविधान दिवस का राजनीतिक प्रभाव: विधानसभा में विशेष सत्र और सड़कों पर का...

Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल

28

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों मुठभेड़ हुई है. इस दौरान भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ नेमुठभेड़ के बीच जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर को मार गिराया है. जबकि दो आतंकी घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

किश्तवाड़ जिले के छातरू क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. भारतीय सेना और एसओजी किश्तवाड़ की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर लिया है. दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. इसी बीच सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया. जबकि दो आतंकी गोली लगने से घायल हुए हैं. सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं. वहीं सेना द्वारा पूरे इलाके में ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में चल रहा अभियान

सूत्रों के मुताबिक, पिछले 36 दिनों से किश्तवाड़ के जंगलों में लगातार आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान अब तक जैश का कुख्यात आतंकी आदिल मारा जा चुका है, जबकि 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला और उसके दो साथी अभी भी जंगलों में छिपे हुए थे. मारा गया जैश का टॉप कमांडर 10 लाख का इनामी आतंकी सैफुल्ला बताया जा रहा है. फिलहाल सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है. इलाके में ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

कई इलाकों मोबाइल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

ताजा मुठभेड़ के बाद छातरू के पासरकुट समेत पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मुठभेड़ में एक आतंकी के घायल होने की भी सूचना मिली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. एहतियात के तौर पर किश्तवाड़ के छातरू, सिंहपुरा, चिंगम और कौशल इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ताकि आतंकी इंटरनेट के जरिए किसी से संपर्क न कर सकें. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर मारा गया है. जबकि उसके दो साथी घायल हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.