Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के लोगों का आसान होगा सफर, करोड़ों की लागत से बनने जा रही नई सड़क

17

मलोट: शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार शहर में विभिन्न सड़कों का निर्माण करा रही है। इसी के तहत आज कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कारण जर्जर हुईं ग्रीन वैली रोड के निर्माण का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए ग्रीन वैली रोड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य पर 4 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। यह सड़क आधुनिक तरीके से बनाई जा रही है। जिस पर पैदल चलने वालों के लिए अलग साइड रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर में 6.5 करोड़ की लागत से सड़कें और गलियां बनाई जा रही हैं। जिन गलियों में कोई भी पानी की पाइप या सीवरेज की पाइप गुजरनी है, उसे पहले बिछाया जाएगा ताकि बाद में सड़क खोदी न जाए। शहर में पीने के पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए नहरों पर पंप हेड बनाए जाएंगे और 25 करोड़ की लागत से ट्यूबवैल लगाए जाएंगे। यह काम 2 महीने में शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर सतगुरु देव राज गर्ग पप्पी, ‘आप’ के शहरी अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्षद बलदेव कुमार गगनेजा लाली जैन, एम.सी. संतोष गगनेजा, वार्ड अध्यक्ष हैप्पी गोयल, एस.डी.ओ. वीनस गर्ग, निजी सहायक अर्श सिद्धू और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.