Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही…

18

 पंजाब में नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना फाजिल्का के अबोहर से सामने आया है, जहां 2 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी (उम्र 24 साल) के रूप में हुई है, जिसकी 5 साल पहले संदीप कुमार से शादी हुई थी।

बताया जा रहा है कि, महिला ने नवरात्रि के व्रत रखे थे और अष्टमी के बाद व्रत खोल लिया। रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे अबोहर सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने का बाद ही मौत होने के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.