Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: बीजापुर में सर्वाधिक वर्षा, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

33

दुर्ग। बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बीजापुर जिले में सर्वाधिक 56 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी शनिवार सुबह हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 48 घंटों के भीतर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। विशेषकर बस्तर संभाग के जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार रही:

बीजापुर: 6 सेमी

दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, गीदम: 5 सेमी

भोपालपटनम, बास्तानार, अंबागढ़ चौकी: 4 सेमी

गंगालूर, पाली: 3 सेमी

बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा, भैरमगढ़: 2 सेमी इसके अलावा, कई अन्य स्थानों पर 2 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई है।

कई जिलों में अलर्ट जारी: मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है:

ऑरेंज अलर्ट (भारी वर्षा, तेज हवा, आकाशीय बिजली):

बीजापुर,दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
,बस्तर,नारायणपुर ,कोंडागांव ,उत्तर बस्तर कांकेर

इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना है।

येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम वर्षा):

सुकमा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौद, बाजार ,जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही
,दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली

इन इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.