Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व नौकरीपेशा जीवन में ग्रेच्युटी का महत्व और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बागपत के जोहड़ी गांव में अनोखी पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए कराई अपनी 'तेरहवीं' विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय: बीजापुर में सर्वाधिक वर्षा, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

44

दुर्ग। बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बीजापुर जिले में सर्वाधिक 56 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी शनिवार सुबह हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 48 घंटों के भीतर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। विशेषकर बस्तर संभाग के जिलों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज की गई वर्षा इस प्रकार रही:

बीजापुर: 6 सेमी

दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, गीदम: 5 सेमी

भोपालपटनम, बास्तानार, अंबागढ़ चौकी: 4 सेमी

गंगालूर, पाली: 3 सेमी

बड़ेराजपुर, पखांजूर, रतनपुर, बारसूर, दरभा, दोरनापाल, पटना, अजगरबहार, कुमरदा, भैरमगढ़: 2 सेमी इसके अलावा, कई अन्य स्थानों पर 2 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई है।

कई जिलों में अलर्ट जारी: मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है:

ऑरेंज अलर्ट (भारी वर्षा, तेज हवा, आकाशीय बिजली):

बीजापुर,दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
,बस्तर,नारायणपुर ,कोंडागांव ,उत्तर बस्तर कांकेर

इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना है।

येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम वर्षा):

सुकमा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौद, बाजार ,जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही
,दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली

इन इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.