Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

Mनाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपित को 10 साल का सश्रम कारावास

38

मंदसौर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने आरोपित को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन मीडिया प्रभारी दीपक जमरा ने बताया कि पीड़िता ने भावगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अप्रैल 2022 को रात 10:30 बजे के लगभग माता, बुआ और बहन मेला देखने गए थे। घर पर मैं, दादी और भाई था।

पीड़िता ने बताया कि वह शौचालय के लिए घर के पीछे गई तो वहां आरोपित विष्णुलाल सासरी मौजूद था, जिसने उसे साथ चलने को कहा। मैंने मना किया तो हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा, तभी पीड़िता के भाई ने देख लिया। पीड़िता का भाई, उसकी मम्मी, बुआ को बुलाकर लाया, उतनी देर में आरोपित पीड़िता को उसके घर के अंदर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने ताला तोड़कर पीड़िता को निकाला

दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को घर के अंदर बंद कर दरवाजे का ताला लगा दिया। पीड़िता की मां, बहन घर पर आए और उन्होंने पुलिस को फोन लगाकर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने आरोपित के घर का ताला तोड़कर पीड़िता को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना की गई। आरोपित विष्णु को गिरफ्तार कर संपूर्ण कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

सुनवाई के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष अभियोजन अधिकारी द्वारा रखे गए तथ्यों और तर्कों से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर न्यायालय द्वारा आरोपी विष्णु को दोष सिद्ध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपित विष्णुलाल को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अपराध में दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया। प्रकरण का संचालन विशेष लोक अभियोजक दीप्ति कनासे ने किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.