Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में आफत की बारिश, पलक झपकते ही ढह गया घर, अंदर था परिवार

19

कोटकपूरा के सुरगापुरी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरसात के चलते कमजोर हो चुकी एक पुरानी गली में स्थित मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे में नरेश सिंगला की पत्नी पूनम रानी और उनका बेटा अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई जब मां-बेटा कमरे के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक छत उनके ऊपर गिर पड़ी। धमाके जैसी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से घायलों को मलबे से बाहर निकाला। परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर काउंसिल से छत की मरम्मत के लिए आवेदन किया था, यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी तीन बार अर्जी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

हादसे की सूचना पर कांग्रेस के हलका इंचार्ज अजेपाल सिंह संधू, वार्ड पार्षद चंचल कुमार और वार्ड नंबर 25 की पार्षद के पति मनजिंदर सिंह गोपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.