Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

गुना हादसे के बाद प्रशासन ने की बसों की जांच, चेकिंग के दौरान मिलीं अनफिट, जब्त

32

छतरपुर। गुना में बस जलने की घटना होने के बाद एक बार फिर प्रशासन के अधिकारियों की नींद टूटी है। छतरपुर में वाहनों की चेकिंग तो होती है पर गंभीरता के साथ नहीं। जबकि जिलेभर में लगातार अनफिट बसों के द्वारा यातायात नियमों का पालन किए बिना ही संचालन होने के आरोप लगते रहे हैं। जब भी चेकिंग प्वाइंट लगाया जाता है तब इस तरह की कमियां वाहनों में सामने पाई गई हैं।

शुक्रवार को भी इसी तरह की कार्रवाई हुई। जहां आरटीओ की टीम ने 46 बसों की जांच पड़ताल की तो उनमें तीन बसें बिना फिटनेस के चलती मिलीं। जिनको जब्त कर आरटीओ कार्यालय में रखवा दिया गया है।

आपको बता दें कि कलेक्टर संदीप जीआर ने जिले में चल रही बसों सहित अन्य वाहनों के परमिट, फिटनेस, ओवरलोडिंग सहित सुरक्षात्मक साधन उपलब्ध होने की आरटीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से बसों सहित अन्य वाहनों में सामान ट्रांसपोर्ट करने पर भी आरटीओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बसों को किया गया जब्त

निर्देशों के पालन में शुक्रवार को आरटीओ की टीम द्वारा छतरपुर शहर के पन्ना एवं सागर रोड पर 46 बसों की सघन चेकिंग की गई। जहां फिटनेस नहीं होने पर तीनों बसों को जब्त करने कार्रवाई की गई। इस दौरान बस संचालकों से अपील की गई बिना पूर्ण दस्तावेज और सुरक्षा के निर्धारित मापदण्डों एवं नियमों के अनुरूप ही बसों का संचालन करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.