Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डेरा ब्यास प्रमुख के साथ जेल में मुलाकात के बाद बिक्रम मजीठिया के पेज पर डाली पोस्ट

22

पटियाला/अमृतसर: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज नाभा जेल में बंद अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। करीब 35 मिनट तक चली इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है। डेरा प्रमुख से मुलाकात के बाद बिक्रम मजीठिया के सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें मजीठिया ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आभार व्यक्त किया है।

पोस्ट में क्या लिखा है

dera beas

मजीठिया के नाम नीचे मिली पोस्ट में कहा गया है कि दास की न तो इतनी हैसियत है न औकात। मैं एक भुल्लनहार जीव हैं और मेरे पास ऐसे शब्द भी नहीं हैं जिनसे मैं परम आदरणीय डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आभार व्यक्त कर सकूं, जो आज दास से मिलने नाभा जेल पहुंचे। उनका मुझसे मिलने आना और मेरा हौसला बढ़ाना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने हमेशा मुश्किल समय में मेरा हाथ थामा है और मैं उनका बहुत आभारी हूं। सभी संगतों और संतों व महापुरुषों का हृदय से आभार, जिनके आशीर्वाद से दास जी चढ़दी कला में है। गुरु साहिब का भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनकी कृपादृष्टि दास जी पर सदैव बनी रहती है। मेरे हौंसले सदा बुलंद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.