Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

70 साल की बुजुर्ग को बहू ने पीटा, घर से निकाला, बेटों ने वृद्धाश्रम के गेट पर फेंक दिया,अब पुलिस बेटों को ढूंढ रही

25

भोपाल: पितृ पक्ष के इस पावन समय में, जब लोग अपने पूर्वजों को याद कर तर्पण कर रहे हैं, वहीं राजधानी भोपाल से मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय मां इंदु दुपाडे को उनके ही बेटों ने आसरा वृद्धाश्रम के गेट पर छोड़ दिया। यह घटना समाज की संवेदनाओं को झकझोर रही है।

बहू ने की मारपीट, बेटों ने छोड़ा वृद्धाश्रम
पीड़िता ने बताया कि 12 सितंबर 2025 की रात को उनकी छोटी बहू संगीता दुपाडे ने उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। पूरी रात उन्होंने सड़क पर गुजारी। अगली सुबह बड़े बेटे विनोद दुपाडे और छोटे बेटे पीयूष दुपाडे उन्हें शाहजहांनाबाद स्थित आसरा वृद्धाश्रम लेकर आए और गेट पर छोड़कर भाग गए।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा
इंदु दुपाडे का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बेटों ने ऐसा अमानवीय व्यवहार किया। इससे पहले भी वे अपनी मां को वृद्धाश्रम छोड़ने आए थे, लेकिन आश्रम प्रबंधन ने उन्हें रखने से मना कर दिया था। उस घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें छोटा बेटा पीयूष नजर आ रहा है।

थाने में शिकायत दर्ज
इस पूरे मामले में 13 सितंबर 2025 को शाहजहांनाबाद और गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। वृद्धाश्रम के स्टाफ ने अपील की है कि अगर किसी को इन बेटों की जानकारी हो तो तत्काल सूचना दी जाए। 70 वर्षीय इंदु दुपाडे की आंखें अब भी अपने बेटों की राह ताक रही हैं। उनका कहना है कि शायद आने वाले नवरात्रि पर्व पर उनके बेटों को सद्बुद्धि आए और वे उन्हें घर वापस ले जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.