Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

महाकाल मंदिर के गार्डस पर आरोपी लगाने वाली कंटेंट क्रिएटर निकली झूठी, CCTV ने खोल दी पोल

25

उज्जैन: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के एक वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कंटेंट क्रिएटर खुशबू पांचाल ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। वीडियो में दावा किया गया था कि मंदिर प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें यह सब सहना पड़ा।

CCTV ने खोली पोल
महाकाल मंदिर समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जांच में पता चला कि खुशबू पांचाल ने खुद मंदिर के नियमों का उल्लंघन किया। फुटेज में दिखा कि उन्होंने चलती लाइन में बाधा डाली और अनाधिकृत स्थान पर बैठी रहीं। इसके अलावा, सुरक्षाकर्मियों के साथ उनका व्यवहार अभद्र था, जबकि सुरक्षा कर्मी पूरी तरह सम्मानजनक तरीके से ड्यूटी कर रहे थे। मंदिर समिति ने कहा कि खुशबू पांचाल किसी सुरक्षाकर्मी का नाम नहीं बता पाईं और कोई ठोस सबूत भी नहीं पेश कर सकीं।

मंदिर समिति ने लिया कड़ा रुख
समिति ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे भ्रामक वीडियो मंदिर की छवि और श्रद्धालुओं की भावनाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। फिलहाल, मंदिर समिति ने खुशबू पांचाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.