Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

बम धमाके में आरोपी का घर सील, सेना ने घेरा पूरा गांव, पढ़ें अब तक का Update

52

बठिंडा: जीदा गांव में 10 सितंबर को हुए दो छोटे धमाकों की जांच अभी भी जारी है। इस हादसे में 19 साल के गुरप्रीत सिंह और उनके पिता जगतार सिंह घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एम्स बठिंडा भेजा गया है।

धमाके के बाद पुलिस ने घर को तीन-स्तरीय सुरक्षा में सील कर दिया है। मौेके पर पहुंती सेना और बम निरोधक टीम (EOD) ने घर में मिले खतरनाक रसायन को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने का काम शुरू किया। इस दौरान मिट्टी के बैग, प्लास्टिक और सुरक्षात्मक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। टीमों ने रोबोटिक तकनीक से कम तीव्रता वाले नियंत्रित विस्फोट कर रसायन को खत्म किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने से पहले सेना की रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ये खतरनाक रसायन ऑनलाइन खरीदे थे और वह कट्टरपंथी सामग्री भी देख रहा था। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहें न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.