Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

दो बार की शादी, दोनों पत्नियां आशिक संग फरार… माथा पीटता रह गया पति; 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

110

बिहार के पटना में एक शख्स की किस्मत ने उसके साथ ऐसा खेल खेला कि दो बार शादी करने के बावजूद वह अकेला रह गया. उसकी दोनों ही पत्नियां उसे छोड़कर दूसरों युवकों के साथ भाग गईं. दोनों का शादी के कुछ दिन बाद दूसरे युवकों से प्रेम प्रसंग हो गया और वह अपने प्रेमियों के साथ भाग गई. यहां तक की दूसरी पत्नी तो शख्स के घर से सोने के जेवरात तक अपने लेकर भाग गई.

ये मामला पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के धनुकी चलसा गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले 40 साल के राजू कुमार ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही नाकाम रहीं. ऐसे में पूरे गांव में अब उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. 16 सितंबर को राजू की दूसरी पत्नी शादी के 2 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसे राजू की बहन बाइक पर दूसरे युवक के साथ देखा, जब तक उसने सभी को बताया. तब तक राजू की दूसरी पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड काफी दूर निकल चुके थे.

दूसरी पत्नी दो महीने में भाग गई

राजू की दूसरी शादी 2 महीने पहले 11 जुलाई को ही हुई थी. वैशाली की रहने वाली 22 साल की एक युवती के साथ राजू की पहली शादी टूटने के बाद धूमधाम से शादी कराई गई थी. हालांकि, राजू की दूसरी पत्नी उससे काफी छोटी थी. घर वालों ने सोचा वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि शादी के 2 महीने बाद ही राजू की दूसरी पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो जाएगी.

सोने के जेवरात भी ले गई दूसरी पत्नी

16 सितंबर को जब राजू के घर पर सभी लोग सो रहे थे. तभी राजू की दूसरी पत्नी उठकर भाग गई. राजू की बहन ने उसे देख लिया था. पत्नी के जाने के बाद जब घर में देखा तो घर में रखे सोने के झुमके और बाकी जेवरात भी गायब थे, जिसके बाद राजू ने दूसरे पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राजू की पहली शादी कई साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही साल बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े होने शुरू हो गए थे.

पहली पत्नी छोड़कर गई थी बेटी

एक दिन राजू की पहली पत्नी घर छोड़कर अचानक किसी युवक के साथ भाग गई. राजू और उसकी पहली पत्नी की एक बेटी भी है. उसकी पहली पत्नी बेटी को राजू के पास ही छोड़कर चली गई थी. अब 16 सितंबर को फिर से राजू के साथ वही हुआ और दूसरी पत्नी भी किसी युवक के साथ भाग गई. पुलिस ने इस मामले में दूसरी पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.