Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

दिल्ली में आज बरसेंगे बादल … UP-बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों का क्या है हाल?

43

दिल्ली में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है. बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में बारिश नहीं हुई, लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 सितंबर से अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ और भी कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही हुई. लोगों के घरों में पानी घुस गया और वह अपने आशियाने छोड़ने पर मजबूर हो गए.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

अब मौसम विभाग की ओर से आगे भी उत्तराखंड के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, टिहरी, नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना है. 19 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5-6 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

19 से 24 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी होने की संभावना है. 22 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी होने की संभावना है. 19 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 19-20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.

19 सितंबर को केरल और माहे, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में और 19 से 21 सितंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 19 सितंबर को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.