Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

राजगढ़ में ISIS आतंकी के पकड़ाने पर BJP ने जताया दिग्विजय सिंह पर शक, बोली- इनकी भी जांच हो

35

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से देश को दहलाने की साजिश रच रहे ISIS आतंकी कामरान कुरैशी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा ने आज ब्यावरा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और आतंकियों के लगातार पकड़ाए जाने के बावजूद सुरक्षा पर सवाल उठाए। साथ ही, पार्टी ने यह भी मांग की कि जाकिर नाइक को गले लगाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जांच की जाए।

सकल हिन्दू समाज के आवाहन पर रैली निकाली गई, जिसमें हिंदू संगठनों ने कामरान के घर को तोड़ने और उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की मांग की। भाजपा नेता देवी सिंह सोंधिया ने कहा, ‘दिग्विजय सिंह जाकिर नायक को गले लगाते हैं। आतंकी कामरान कुरैशी भी जाकिर नायक से प्रभावित था। कामरान जिस वकील के यहां काम करता था, वह कांग्रेस का नेता है। इसलिए दिग्विजय सिंह संदेह के घेरे में आते हैं। उनकी जांच होना चाहिए।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.