Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जेआरएसयू लाइब्रेरी का बदलेगा स्वरूप, 30 लाख के बजट से मिलेगी डिजिटल सुव... Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबो... Ranchi Blind Murder Case: जिसे बनाया था अपना रखवाला, उसी ने संपत्ति के लालच में की हत्या; रांची पुलि... बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जि... महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध... रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खू... Meghnath Mela: 60 फीट ऊंचे स्तंभ पर हैरतअंगेज कारनामे, उल्टा लटककर झूला झूलने की अनोखी परंपरा Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की को... Maihar Ropeway News: मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, चैत्र नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू; द... MP News: शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर बड़ा तोहफा; छात्रों के लिए फ्री कोचिंग और गांव-गांव पहुंचें...

इंदौर के जूनी अपार्टमेंट में छात्रा ने दी जान, कमरे में लगाई फांसी; पास में मिला सुसाइड नोट

6

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने आत्महत्या का रास्ता अपनाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. पुलिस ने इस आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये पूरा मामला इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. आत्महत्या करने वाला छात्रा की उम्र 14 साल थी.

छात्रा ने जूनी थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस को मृतक छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला. मृतक छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट को आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती थी. छात्रा रात करीब एक बजे अपने कमरे में गई. फिर काफी देर तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई.

परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो रह गए हैरान

जब छात्रा को कमरे में गए काफी देर हो गई और वो बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद परिवार वालों ने कमरे में जो मंजर देखा, उसे देखकर वो हैरान रह गए. परिवारवालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी. इसके बाद पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला.

छात्रा के परिजनों के बयान लिए जाएंगे

फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. इस पूरे मामले में मृतक छात्रा के परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !