Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...

इंदौर के जूनी अपार्टमेंट में छात्रा ने दी जान, कमरे में लगाई फांसी; पास में मिला सुसाइड नोट

35

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा ने आत्महत्या का रास्ता अपनाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. पुलिस ने इस आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये पूरा मामला इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. आत्महत्या करने वाला छात्रा की उम्र 14 साल थी.

छात्रा ने जूनी थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस को मृतक छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला. मृतक छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट को आधार बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती थी. छात्रा रात करीब एक बजे अपने कमरे में गई. फिर काफी देर तक छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई.

परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो रह गए हैरान

जब छात्रा को कमरे में गए काफी देर हो गई और वो बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद परिवार वालों ने कमरे में जो मंजर देखा, उसे देखकर वो हैरान रह गए. परिवारवालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा ने फांसी लगा ली थी. इसके बाद पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला.

छात्रा के परिजनों के बयान लिए जाएंगे

फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. इस पूरे मामले में मृतक छात्रा के परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.