Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अभी और बरसेंगे बादल! राजस्थान-गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP और बिहार में भी दिखेगा असर; जानें दिल्ली का हाल

23

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपा रखा है. कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबरें सामने आईं हैं तो कई जगहों पर नदी नाले खतरे के निशान के ऊपर बह रहे हैं. दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी पिछले कुछ दिनों तक लगातार खतरे के निशान के ऊपर था.

ऐसे में भारी बारिश की वजह से उत्तरी और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने अब राजस्थान और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है. इन दोनों प्रदेशों के ज्यादातर जिलों में 8 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दक्षिणी-पूर्वी पाकिस्तान से सटे राजस्थान और कच्छ पर बने गहरे दबाव की वजह से इस इलाके में और उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इनके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ में कई जगहों पर भी भीषण बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 8 सितंबर को यहां पर बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. वहीं अगले 4-5 दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

बंगाल, ओडिशा में भी बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है. गुजरात और राजस्थान के अलावा 8-10 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है. अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 12-14 सितंबर के दौरान और नागालैंड-मणिपुर में 11-12 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं. वहीं भारी बारिश का दौर 11-12 सितंबर को ओडिशा के कई जिलों में भी देखा जा सकता है.

इन राज्यों में भी दिखेगा असर

8, 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, वहीं 12-13 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 11-12 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर मध्य से भारी और बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

एक्टिव हुए सिस्टम का असर 14 सितंबर तक मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों तक पहुंच जाएगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 10, 11 और 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 11 और 13 सितंबर को विदर्भ में, 8 से 14 सितंबर तक छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 8 से 13 सितंबर के बीच बिहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.