Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मथुरा रेल हादसे में लापरवाही का CCTV फुटेज आया सामने, पांच रेलकर्मी निलंबित

85

मथुरा स्टेशन पर मंगलवार को प्लेटफार्म पर ईएमयू ट्रेन चढ़ जाने की घटना की जांच लंबित रहने तक उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है लेकिन रेलवे ने उसे सत्यापित नहीं किया है। मंगलवार रात को यह घटना घटी थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात में दिल्ली के शकूर बस्ती से आयी ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गयी थी। ट्रेन के कारण ओएचई लाइन भी प्रभावित हुई थी। आगरा संभाग की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। हालांकि एनसीआर अधिकारियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमाशु शेखर उपाध्याय ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि इस घटना के बाद पांच रेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वे लोको पायलट गोविंद हरिशर्मा, हेल्पर (विद्युत) सचिन, तकनीशियन 3 कुलजीत, तकनीशियन 1 बृजेश और हरबन कुमार हैं। उन्होंने कहा कि एक उच्चस्तरीय जांच समिति इस घटना की जांच के लिए बनाई गई है। जब उनसे इस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या निलंबित कर्मियों में कोई घटना के वक्त नशे की हालत में था तो उन्होंने कहा कि ऐसा ब्योरा जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.