Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

‘बिहार यात्रा के बाद मलेशिया गए राहुल’, बीजेपी ने फोटो शेयर कर साधा निशाना

32

बिहार चुनाव की हलचल तेज है. सभी दल अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस बीच अब बीजेपी ने दावा किया है कि राहुल गांधी इन दिनों मलेशिया में छुट्टियां मना रहे हैं. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पूरी करने के बाद अब राहुल गांधी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश चले गए हैं.

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी मलेशिया में वेकेशन मना रहे हैं. जहां वो मशहूर टूरिस्ट प्लेस लंगकावी में नजर आए. हालांकि, अब इसे लेकर बीजेपी राहुल गांधी पर निशाना साध रही है. साथ ही मालवीय ने राहुल गांधी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट की है.

बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर राहुल गांधी की छुट्टियों की एक तस्वीर पोस्ट की. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए लिखा, राहुल गांधी फिर से कहीं छिप गए हैं, इस बार गुपचुप तरीके से मलेशिया के लैंगकॉवी में छुट्टियां मनाने गए हैं. लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस के युवराज पर भारी पड़ गई, इसलिए उन्हें आराम के लिए भागना पड़ा. या फिर ये भी उन्हीं रहस्यमयी बैठकों में से एक है, जिसका किसी को पता नहीं चलना चाहिए? जो भी हो, जब लोग असली समस्याओं से जूझ रहे हैं, राहुल गांधी गायब होने और छुट्टियां मनाने की कला में महारत हासिल करने में लगे हैं.

बीजेपी इससे पहले भी राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर हमला करती रही है. इसी बीच अब बीजेपी के इन हमलों पर अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

वोटर अधिकार यात्रा

हाल ही में राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में SIR (वोटर लिस्ट रीविजन) और वोट चोरी को लेकर वोटर अधिकार यात्रा पूरी की. 17 अगस्त को यह यात्रा शुरू की गई थी. जिसमें 16 दिनों में 20 से ज्यादा जिलों को कवर किया गया. इस यात्रा में राहुल और तेजस्वी ने लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की. यह यात्रा दो हफ्ते तक चली और 1 सितंबर को समाप्त हुई. इस यात्रा के बाद राहुल गांधी की लंगकावी यात्रा की सामने आई तस्वीरों को लेकर अब बीजेपी उन पर सियासी निशाना साध रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.