Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी IAS Transfer List MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अशोक वर्णवाल से छीना वन विभाग; मनीष सिंह को बड़ी...

नोएडा: नशे में हुआ झगड़ा, बेटे ने पिता को ईंट से कूचा, फिर शव के पास ही सो गया

11

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक युवक ने अपने ही पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी. ये घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान गौतम जोगी के रूप में हुई है. पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने पड़ोसी चाचा के घर जाकर कहा कि मैंने अपने बाप का खून कर दिया है. हालांकि, पड़ोसियों ने इसे उनकी रोजमर्रा की झगड़े की आदत समझकर गंभीरता से नहीं लिया.

लेकिन जब सुबह आरोपी के चाचा और परिजन उठे तो कमरे से खून बहता देखा. उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. मृतक का शव लहूलुहान हालत में एक तरफ पड़ा था और पास ही में बेफिक्र होकर ऐसे सो रहा था, जैसे कुछ हुआ ही न हो. अंदर का नजारा देख मृतक के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पिता-बेटा दोनों शराब के आदी

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मृतक के पास से खून से सनी ईंट भी बरामद हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक की पहली पत्नी बेटा है. पिता-बेटे के बीच आए दिन झगड़े होते थे. बताया जा रहा है कि दोनों ही शराब के आदी थे और घटना की रात को भी दोनों ने शराब के नशे में धुत थे. शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में बेटे ने पिता की हत्या कर दी.

पिता के सिर में ईंट मारकर की हत्या

आरोपी बेटे ने पिता के सिर में ईंट मारी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी पड़ोस में अपने चाचा के घर गया और उन्हें बताया कि उसने अपने पिता का खून कर दिया है, लेकिन उनके आए दिन होने वाले झगड़ों की वजह से चाचा ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और सो गए. इसके बाद वह वापस गया और पिता के शव के पास ही जाकर सो गया. सुबह को खून देखा तो मामले का खुलासा हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.