Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

बारिश ने सो रहे परिवार पर ढाया कहर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौ’त

36

बरनाला/शहना : लगातार हो रही बारिश के कारण गांव मौड़ा में एक मजदूर परिवार के मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई और उनके साथ सो रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनैल सिंह (60) पुत्र गुरदयाल सिंह और उनकी पत्नी निंदर कौर (58) अपने 12 वर्षीय पोते महकदीप सिंह पुत्र विंदर सिंह के साथ सो रहे थे।

इसी दौरान रात करीब साढ़े 11.30 बजे गली से सटा कमरा अचानक गिर गया। इसी बीच चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और तेज बारिश में मिट्टी के नीचे दबे पति-पत्नी और पोते को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को बरनाला के शवगृह कक्ष में रखवा दिया गया है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पोते मकदीप सिंह को इलाज के लिए बरनाला में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.