Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारिश के साथ दिल्ली की सुबह… 5 दिन का अलर्ट, राजस्थान के 20 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; पहाड़ों का क्या है हाल?

34

दिल्ली में सोमवार की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई, जिससे दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया. दिल्ली में रविवार से लगातार बारिश का दौर जारी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. इससे तापमान में भी गिरावट हुई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अगले 5 दिन और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में 25 से 30 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. दिल्ली में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है. ऐसे में लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है.

पहाड़ी राज्यों पर कैसा है मौसम?

इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अब अगले दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अगले 3 दिनों के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान के 20 जिलों में स्कूल बंद

25 अगस्त से 30 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद राज्य के करीब 20 जिलों के स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. इनमें दौसा, नागौर, डीडवाना, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, जालोर, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, कोटा, करौली, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, अजमेर, सिरोही, टोंक, कोटपूतली बहरोड़ जिलों में सोमवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. 4 जिलों में दो और उससे ज्यादा दिन तक भी स्कूल बंद रहेंगे.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 से 30 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश बारिश होने की संभावना है. 25 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

26-29 अगस्त के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश होने की संभावना है. 25 से 30 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.