Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मायके से भागी दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग बसा ली थी नई दुनिया… मिली तो कही ये बात, पति का ठनक गया माथा

67

मध्य प्रदेश के खरगोन से दो बच्चों की मां अचानक कहीं गायब हो गई थी. फिर पता चला कि वो तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है. पुलिस ने महिला की तलाश करना शुरू की. पुलिस ने अब उसे ढूंढ निकाला है. महिला रीवा के के बैकुंठपुर में मिली. वो यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी. महिला इंदौर की रहने वाली है. खरगोन में उसका मायका है.

महिला के गायब होने के बाद पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. अब पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला तो वो ड्रामा करने लगी. बोली- मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी. मुझे पति के पास वापस नहीं जाना. अब यही मेरा पति है. हैरानी की बात तो ये है कि महिला को अपने बच्चों पर भी तरस नहीं आया. प्रेमी के आगे तो उसने बच्चों तक का नहीं सोचा कि उन्हें मां का प्यार कौन देगा. दोनों मासूम मां के बिना कैसे रह पाएंगे.

पड़ोसी से हुआ प्यार तो पति-बच्चों को छोड़ा

28 साल की शादीशुदा महिला पहले अपने पति व दोनों बच्चों के साथ इंदौर में रहती थी. यहीं पर पड़ोस में रहने वाले आकाश साकेत नाम के 25 साल के युवक से उसे प्यार हो गया. दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महिला अपने मायके खरगोन आ गई. यहां से महिला अपने प्रेमी आकाश के साथ घर पर बिना किसी को कुछ बताए भाग गई. महिला के लापता होने पर पति ने गुमशुदगी खरगोन पुलिस में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

रीवा में प्रेमी के साथ मिली महिला

पुलिस को तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला आकाश साकेत नाम के युवक के साथ भागी है. आकाश का घर रीवा के बैकुंठपुर में होने का पता चला जिसके बाद खरगोन पुलिस ने रीवा पुलिस की मदद ली और बैकुंठपुर से महिला व उसके प्रेमी को पकड़ा. पुलिस और परिवार वालों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही. जिसके बाद पुलिस महिला व उसके प्रेमी आकाश को अपने साथ खरगोन लेकर रवाना हो गई. अब देखना होगा कि इस लव स्टोरी का आगे क्या होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.