Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अस्पताल में रात दो बजे मनचला कर रहा था अश्लील हरकत, जनता ने पीटा

29

ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल के डेंगू वार्ड में अपनी बेटी का इलाज करा रही महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। घटना बीती रात दो बजे की है। महिला जब सो रही थी, तभी मनचला उनके बिस्तर पर आकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो भागा। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य लोग भी आ गए। इन लोगों ने पीछा कर आरोपित को पकड़ लिया।

उससे मारपीट भी की। कंपू थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। आनंद नगर की रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपनी बेटी का इलाज करा रही है। उसकी बेटी को डेंगू है। बच्ची कमलाराजा अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित डेंगू वार्ड में भर्ती है।

बच्ची जिस पलंग पर भर्ती है, उसके पास ही एक खाली पलंग पड़ा हुआ था। इस पलंग पर रात को महिला लेट गई। रात करीब दो बजे महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ कोई अश्लील हरकत कर रहा है। महिला ने आंख खोली तो एक अन्य मरीज का अटेंडर पलंग पर ही लेटा हुआ था। महिला ने धक्का दिया और शोर मचाया तो महिला के मुंह पर हाथ रखकर धमकाने लगा। महिला की आवाज सुनकर बेटी जाग गई।

बेटी ने भी शोर मचाया तो भीड़ इकठ्ठी हो गई। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर पीटा। कंपू पुलिस को बुलाया। पकड़े गए आरोपित का नाम धर्मेंद्र रावत निवासी नरवर, शिवपुरी बताया गया है।

कोरोना पीडित महिला संग अश्लील हरकर करने वाले को जेल

  • कोरोना काल में अस्पताल में भर्ती महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले वार्डबाय विवेक लोधी को दो वर्ष छह माह के कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 2500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कंपू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने 18 अप्रैल 2021 को कंपू थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मां कोरोना पोजिटिव हो गई थी , जिससे उन्हें उपचार के लिए उन्हें लोटस हास्पीटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज हास्पीटल में भर्ती करवाया गया था।
  • 17 अप्रैल को उसकी मां को आक्सीजन सपोर्ट लग गया था। उसी रात को 11 बजे वार्डबाय विवेक लोधी उनके कमरे में आया और दरवाजा बंद कर के उनके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया, जब वह नहीं माना तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर वह तत्काल मौके से भाग खड़ा हुआ। पीडित महिला ने तत्काल अपने बेटे को फोन कर के बुलाया । जिसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.