Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली में अगले 7 दिन बारिश से राहत नहीं, UP-बिहार में अलर्ट, जानें 15 राज्यों का हाल?

103

दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. रविवार को भी दिल्ली में आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली. अब मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का ये सिलसिला अगले 7 दिन तक चलता रहेगा. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने अलग-अलग क्षेत्रों में खूब तबाही मचाई है. औट तहसील के कुछ स्थानों पर फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं. चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबे और बाढ़ के पानी के आने की वजह से बंद हो गया है. किन्नौर में भूस्खलन की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है. अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में फिर से मनाली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

वहीं 18 और 19 अगस्त को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 18 से 21 अगस्त के दौरान 7 दिनों इन क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 18 और 19 अगस्त को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

18 अगस्त को तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ रफ्तार से हवाए लने की संभावना है. 18 अगस्त को दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

18-19, 22 और 23 अगस्त के दौरान ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 18 से 19 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

18 और 19 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 20 और 21 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.