Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नए बदलाव, DM की ड्यूटी से लेकर रजिस्ट्रेशन तक… जानें क्या-क्या बदला

110

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में कई नए बदलाव किए गए हैं. अब दूल्हा-दुल्हन का ऑन स्पॉट यानी मौके पर ही पजींकरण होगा. जिले में विवाह पंजीकरण का काम देख रहे एडीएम लेवल के अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी. एक बार विवाह पंजीकरण हो जाने के बाद अगर कोई दोबारा शादी करता है, तो वो पकड़ा जाएगा.

वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है अगर वो दोबारा शादी करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना आसान रहेगा. फैसला ये भी लिया गया है कि इस साल से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी. सामूहिक विवाह में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए योजना में ये नए बदलाव किए गए हैं.

923 अपात्र विवाहित जोड़ों को पकड़ा जा चुका है

कोई भी ऐसा जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अपात्र है उसे इसका लाभ न हो, इसके लिए सख्ती बरती जाएगी. साल 2017-18 से ये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है. तब से लेकर अब तक 923 अपात्र विवाहित जोड़ों को पकड़ा जा चुका है. बलिया में बीते साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 400 जोड़े फर्जी मिले थे. सुल्तानपुर में 12 फर्जी जोड़ों को पकड़ा गया था.

गोरखपुर में भाई-बहन की करा दी गई थी फर्जी शादी

गोरखपुर में तो एक भाई-बहन का ही फर्जी विवाह करा दिया गया था. इतना ही नहीं बलिया, सुल्तानपुर और अन्य जगहों पर दलालों द्वारा विवाहित जोड़ों को ही फर्जी दूल्हा-दुल्हन बनाकर शादी के लिए भेज दिया गया. वैरिफिकेशन में मामला पकड़ में आया. फिर उनको योजना का लाभ नहीं मिल सका. इसके बाद अब सख्ती बरती जा रही है.

477680 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है

अगर किसी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 से अधिक जोड़ों की शादी कराई जाती है, तो उस कार्यक्रम में जिलाधिकारी की मौजूदगी होगी. साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी. अभी तक कुल 477680 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है. इस पर कुल 2378 करोड़ का खर्च आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.