Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जलगांव में आसमान से गिरी ‘चमत्कारी’ चीज , क्या है हकीकत? तस्वीरों में देखिए

20

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एमआईडीसी क्षेत्र में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. रात के अंधेरे में अचानक आसमान से एक अज्ञात और भारी धातु का टुकड़ा जमीन पर आ गिरा. यह टुकड़ा करीब 16 किलोग्राम वजनी है. वहीं आसमान से अचानक भारी धातु का टुकड़ा गिरने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने धातु के टुकडे़ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घटना की जानकारी मिलते ही जलगांव के प्रांतीय अधिकारी विनय गोसावी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने उक्त धातु के टुकड़े को जब्त कर लिया है और एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये कहां से आया है. हालांकि इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है.

धातु के टुकड़े की जांच में जुटी पुलिस

एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बबन आव्हाड ने बताया कि यह टुकड़ा कहां से आया और यह किस धातु का है, इसका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा. इसके लिए भूवैज्ञानिकों और संबंधित विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. जल्द ही इस भारी धातु के टुकडो़ं की जानकारी जुटा ली जाएगी. आखिर ये टुकड़ा कहां से आया है. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की मदद से इस धातु के टुकड़ों की जानकारी जुटी ली जाएगी.

लोग मान रहे उल्कापिंड

इस रहस्यमयी घटना के बाद पूरे जलगांव शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. लोग इस टुकड़े को उल्कापिंड मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंतरिक्ष मलबा बता रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह टुकड़ा वास्तव में कहां से गिरा और इसकी प्रकृति क्या है.

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह अंतरिक्ष से गिरा उल्कापिंड है या किसी अन्य गतिविधि से जुड़ा हुआ धातु का टुकड़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.