Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

झरने के पास मजे ले रहे थे लोग, अचानक प्रकृति ने दिखाया अपना रौद्र रूप, 5 सेकंड में बदला मंजर

32

प्रकृति के साथ मजाक अच्छा नहीं होता है क्योंकि ये जितनी ज्यादा खूबसूरत होती है, उतनी ज्यादा भंयकर भी हो सकती है. हालांकि लोग इस बात को समझते नहीं है और प्रकृति के साथ खिलवाड़ शुरू कर देते हैं. जिसका अंजाम काफी ज्यादा बुरा होता है. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसमें एक लड़कियों को कुछ मजे से वाटरफॉल की तरफ मजे ले रहा होता है और अचानक उनके साथ भयानक हादसा घट जाता है.

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को जब अपने काम से छुट्टी मिलती है तो वो अपने आप को रिचार्ज करने के लिए ऐसी जगह पहुंच जाते हैं. जहां उन्हें सुकून मिले. हालांकि कुछ जगह खतरनाक होती है लेकिन रोमांच के चक्कर में लोग वहां भी पहुंच जाते हैं. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां बारिश के समय में कुछ लड़कियां झरने के पास मौज ले रही होती है और अचानक उनके सामने ऐसा हादसा हो जाता है. जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी.

यहां देखिए वीडियो

वायरल वीडियो बिहार के गया जी जिले का है, जहां चर्चित लंगूराही वाटरफॉल में बारिश के समय लोग मौज लेते नजर आ रहे हैं. इसमें अचानक सैलाब तेज हो गया, जो अपने साथ 6 बच्चों को डूबाकर ले गया. हैरानी की बात तो ये है कि घटना वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने हुई है, जिसे देखने के बाद लोग मजबूरी में बस चीखते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो जब लोगों के बीच वायरल हुआ तो लोगों ने इसको लेकर चिंता जाहिर की.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया इस पर दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मानसून के समय लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए. वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसा ही होता है जब हम लोग प्रकृति की ताकत को कमजोर समझकर उसके साथ खेलना शुरू कर देते हैं. एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की खतरनाक जगहों पर तो मानसून में जाना ही नहीं चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.