Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हैरी ब्रूक की इस हरकत पर भड़के गिल और पंत, अंपायर से कर दी शिकायत

21

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. शुभमन गिल ने रिकॉर्ड 269 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद तेज गेंदबाजों ने सटिक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट केवल 25 रन ही गिरा दिए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन के अंतिम सत्र में हैरी ब्रूक की एक हरकत से कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत काफी नाराज हो गए. उन्होंने इसकी शिकायत अंपायर से की.

हैरी ब्रूक ने क्या किया?

एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 19वां ओवर रवींद्र जडेजा लेकर आए. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक जडेजा के खिलाफ काफी असहज महसूस कर रहे थे. वहीं दिन का खेल खत्म होने का समय भी हो रहा था. ऐसे में हैरी ब्रूक हर गेंद के बाद वापस स्टांस लेने में समय ले रहे थे. वो जानबूझकर कभी अपना ग्ल्वस ठीक करे रहे थे तो कभी हेलमेट सही करने लग जा रहे थे, ताकि समय खराब हो.

पंत ने अंपायर से की शिकायत

ऋषभ पंत को ये बात समझ में आ गई कि ब्रूक समय बर्बाद कर रहे हैं, क्योंकि जडेजा तेजी के साथ अपना ओवर खत्म कर रहे थे. ऐसे में ब्रूक कोई प्लानिंग नहीं कर पा रहे थे. इसी वजह से ब्रूक क्रीज पर समय खराब कर रहे थे. हैरी ब्रूक की इसी हरकत पर ऋषभ पंत ने चिल्लाकर अंपायर से कहा, “ये सिर्फ टाइम खराब कर रहा है, गेंदबाज तैयार है. क्या हो रहा है? हर गेंद पर… वो हर गेंद पर तैयार होने में समय ले रहा है”.

जडेजा ने भी अंपायर की तरफ देखते हुए पूछा कि ब्रूक ऐसा क्यों कर रहे हैं. इस पर अंपायर ने ब्रूक को चेतावनी दी. दरअसल ब्रूक नहीं चाहते थे कि जडेजा के ओवर के बाद एक और ओवर हो, वो नाबाद पवेलियन लौटना चाहते थे.

मैं बल्लेबाज को धक्का नहीं दे सकता

जडेजा के ओवर में हैरी ब्रूक बार-बार ये हरकत करने लगे तो ऋषभ पंत और शुभमन गिल दोनों नाराज हो गए. जडेजा का ओवर खत्म होने बाद कप्तान शुभमन गिल अंपायर से इस मामले में शिकायत की. इस पर अंपायर ने कहा कि मैं बल्लेबाज को (शारीरिक रूप से) धक्का नहीं दे सकता. उन्होंने ब्रूक को पहले ही चेतावनी दे दी है.

ब्रूक ने गिल पर साधा था निशाना

एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल अपने तिहरे शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वो 269 रन आउट हो गए. हुआ ये कि चाय के बाद इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर का ओवर चल रहा था. कप्तान गिल 265 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी स्लिप में खड़े हैरी ब्रूक ने गिल से कहा कि 290 के पार जाना बहुत ही मुश्किल है. इस पर गिल ने पूछा कि तुमने कितने तिहरे शतक जड़े हैं. ये बातें स्टंप माइक में कैद हो गई थीं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संभवतः इस दौरान गिल की एकाग्रता भंग हुई होगी और अगले ही ओवर में गिल 269 रन के स्कोर पर आउट हो गए. एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी भी वो भारत से 510 रन पीछे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.