Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे... UP में रूह कंपा देने वाली वारदात! मफलर से गला घोंटा, फिर पेट्रोल डालकर कार में जलाया; रोहित हत्याकां...

‘इतनी देर तक कहां थे तुम…’, आधी रात को वापस लौटे पति से किया सवाल, फिर गुस्से में पत्नी ने दांतों से काट दी नाक

6

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें प्यार और तकरार दोनों ही होते हैं. ये रिश्ता एक भरोसे पर टिका होता है. अगर दोनों के बीच शक पैदा हो जाए तो रिश्ते में खटास आ जाती है. मध्य प्रदेश के भोपाल में तो एक पत्नी ने शक के चलते पति की नाक अपने दांतों से काट डाली. मामला बजरिया इलाके का है.

घायल हालत में कारोबारी पति पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पति ने कहा- हमारी शादी को 10 साल हो चुके हैं. पत्नी को हमेशा यही शक होता रहता है कि मेरा किसी और महिला से अफेयर है. जबकि, ऐसा कुछ नहीं है.

पुलिस ने बताया- पीड़ित पति सत्यम पाउडर फर्म का मालिक है. शादी को दस साल होने के बाद भी पत्नी को पति पर शक रहता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे. बताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार नहीं था, दोनों के बीच पहले भी शक के चलते कई बार झगड़े हो चुके हैं.

दांतों से काटी पति की नाक

सोमवार रात को पति किसी काम के चलते देर से घर लौटा था. इसी बात को लेकर पत्नी ने सवाल किया कि इतनी देर तक कहां थे तुम. पत्नी का सवाल सुनकर पति ने उसे कोई जवाब नहीं दिया. फिर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी ने पति की नाक को दांत से काट लिया, जिससे नाक का हिस्सा अलग हो गया और पति बुरी तरह घायल हो गया.

अस्पताल में भर्ती है पति

घायल अवस्था में कारोबारी बजरिया थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.