Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अंबेडकर धाम का CM मोहन यादव ने लिया जायजा, बोले- भूमि पूजन करने आऊंगा ग्वालियर

22

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो काम किए गए हैं उनको हम याद करते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के नाम से स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र होगा.

दूसरे चरण का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के अवलोकन के अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा.

जल्द होगा धाम का भूमिपूजन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरे साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठजन भूमिपूजन करेंगे. मोहन यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया है. उन्होंने कहा कि हमने महू में डॉ. अम्बेडकर के भव्य स्मारक का निर्माण कराया और हर साल अम्बेडकर की जयंती पर वहां कुंभ लगाने का कार्य भी किया जा रहा है. ग्वालियर के जौरासी में भी डॉ. अम्बेडकर धाम का भव्य निर्माण किया जा रहा है.

आधुनिक सुविधाओं से भी जोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है. धाम के द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा. मोहन यादव ने अम्बेडकर धाम पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का स्मरण किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.