Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक कुर्सी के चक्कर में पहलगाम पर हमला, पाकिस्तान के पत्रकार ने ही बता दिया मास्टरमाइंड का नाम

37

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के इशारे पर ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने की है. आदिल राजा ने पाकिस्तान के खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि असीम ने जानबूझकर पहलगाम में हमला कराया है, जिससे उसके खिलाफ चल रहे मामले को शांत किया जा सके. आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं और ह्यूमन राइट्स वाच के लिए काम करते हैं.

मुनीर के इशारे पर हमला- आदिल

आदिल राजा ने कहा कि यह पोस्ट जब मैं लिख रहा हूं तो लोग मुझे भारतीयों का एजेंट बताएंगे, लेकिन जो सच है कि वो यह कि पहलगाम का हमला मुनीर के कहने पर ही हुआ है. कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात ऑफ रिकॉर्ड कही है.

आदिल के मुताबिक मुनीर ने पहले विदेशी पाकिस्तानियों को बुलाकर भड़काऊ बयान दिया और फिर इस तरह का हमला करवाया. मुनीर के इस गलती का खामियाजा पूरे पाकिस्तानी भुगतेंगे. शहबाज तुरंत मुनीर को हटाएं नहीं तो मामला और बिगड़ेगा.

आदिल राजा के इस पोस्ट को इमरान खान की पार्टी के समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं. इमरान समर्थकों का कहना है कि मुनीर को हटाकर खान को वापस लाया जाए, तभी पाकिस्तान की स्थिति सुधर सकती है.

कौन हैं पत्रकार आदिल राजा?

पेशावार के मूल निवासी आदिल राजा पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई इस्लामाबाद के काएद-ए-आजम यूनिवर्सिटी से की है. 17 वर्ष से आदिल पाकिस्तान के पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वे अपना एक ब्लॉग सैनिकों की सुनो नाम से चलाते हैं.

सोशल मीडिया पर आदिल के 16 लाख फॉलोअर्स हैं. पीपीपी के प्रमुख और सरकार के हिस्सेदार बिलावल भुट्टो जरदारी भी आदिल को फॉलो करते हैं. आदिल अक्सर इमरान खान के लिए लिखते हैं. आदिल की गिनती पाकिस्तान के उन पत्रकारों में होती है, जो सेना और सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं.

26 की मौत पर भारत में उबाल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को द रेजिडेंट फ्रंट के आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी. इस घटना के बाद से ही भारत में उबाल है. भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. द रेजिडेंट फ्रंट की स्थापना 2019 में पाकिस्तान में हुई थी.

टीआरएफ को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से ही फंड मिलता है. टीआरएफ के आका को भी पाकिस्तान ही शरण देता है. यही वजह है कि भारत ने पहली बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान पर की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.