Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने हाई स्कूल अंबा देव में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दाबड़िया का किया आकस्मिक निरीक्षण हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ... रांची रेलवे स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन WILEP' के तहत 2 दोमुंहा सांप और 3 नाग के साथ 2 तस्क... रांची: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से मिले रघुवर दास, कहा— 'छात्रों ... आईआईटी धनबाद के शोधकर्ताओं का कमाल: 80% फ्लाई ऐश और 20% प्लास्टिक से बनाया FPA, अंडरग्राउंड माइंस हो... रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम दौर में, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे ध्व...

कहां गए सोनम रघुवंशी के बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात? राजा हत्याकांड में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बड़ा खुलासा

19

मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में शिलांग पुलिस इंदौर में लगातार जांच कर रही है. पिछले 6 दिनों की जांच में शिलांग पुलिस ने इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपने साथ इंदौर से शिलांग लेकर पहुंची. अब एक बार फिर शिलांग पुलिस इंदौर पहुंची. इस बार पुलिस अपने साथ आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को भी लेकर पहुंची.

प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स पर आरोप है कि उसी ने फ्लैट मालिक के कहने पर सोनम के बैग को फ्लैट से ठिकाने लगाया था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 50000 रुपये भी अपने पास रख लिए थे. जांच करते हुए पुलिस ने बैग में रखी पिस्तौल और 5 लाख रुपए तो जब्त कर लिए थे. लेकिन बैग में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. इसको लेकर जब शिलांग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जेवरात उसके घर में रखे हुए हैं.

रतलाम में जेवरात बेचने की आशंका

इसी के चलते शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर को एक बार फिर इंदौर लेकर पहुंची और आते ही सबसे पहले उसके घर पर दस्तक दी. इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं से भी शिलांग पुलिस ने पूछताछ की. हालांकि पूछताछ में किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई. अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रॉपर्टी ब्रोकर ने बैग में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात को रतलाम के किसी ज्वैलर्स को बेच दिए हैं.

रतलाम ले जा सकती है पुलिस

जेवरात में सोनम के कुछ सोने-चांदी के आभूषण और राजा रघुवंशी की चेन समेत बाकी चीजें थीं, जिन्हें बेचे जाने की बात सामने आ रही है. इसी के चलते अब शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर को रतलाम भी ले जा सकती है. इस घटना में जिस तरह से शिलांग पुलिस एक के बाद एक इंदौर में आकर जांच पड़ताल कर रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आरोपियों को भी इंदौर से गिरफ्तार किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.