Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

कलयुगी बेटे और बहु ने बुजुर्ग मां को जानवरों की तरह पीटा, हैरान कर देगा मामला

41

अबोहर: करोड़ों की संपत्ति और घर हड़पने की लालच में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी बुज़ुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पिटाई की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी आरोपी पति-पत्नी 8 बार बुज़ुर्ग महिला को पीट चुके हैं, जिसकी शिकायतें थाने में दर्ज हैं।

सीतो रोड लूना नर्सिंग होम के सामने रहने वाले जगदीश लाल की पत्नी गुरजीत कौर (60) इस समय सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और उनके पास करीब 4 करोड़ रुपये का मकान और 40 एकड़ ज़मीन है। इसमें से 5 एकड़ ज़मीन उनके नाम है, जबकि बाकी 35 एकड़ ज़मीन दोनों बेटों के नाम है। विधवा महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मंगल और बहू डिंपल उसे मारकर उसकी ज़मीन और घर पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। इसी कारण पिछले 2 वर्षों में 8 बार मारपीट कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जब वह एक मिस्त्री से अपनी रसोई की मरम्मत करवा रही थीं, तभी बेटा और बहू ने अचानक मारपीट शुरू कर दी। CCTV फुटेज में बेटा गले में साफा डालकर मां को नीचे दबाए बैठा दिखाई देता है, और बहू उसे लगातार थप्पड़ मारती दिख रही है। बाद में पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़िता को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों ने ज़मीन और घर के नाम पर लाखों रुपये का कर्ज़ लिया है और नशे की लत में डूबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बहू अक्सर शराब पीकर मारपीट करती है। बुज़ुर्ग महिला ने पुलिस से मांग की है कि बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना नंबर-1 के इंचार्ज परमजीत कुमार ने कहा कि जैसे ही एमएलआर (चिकित्सकीय रिपोर्ट) मिलती है, मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.