Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है

5

कुछ लोग प्यार में ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे उनकी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की भी बदनामी होती है. ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से. जी हां, ये वही अलीगढ़ है जहां दो महीने पहले सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी. इस बार भी कुछ ऐसा ही मिलता जुलता मामला फिर से सामने आया है. लेकिन अबकी बार चाची अपने से 12 साल छोटे भतीजे संग भागी है.

मामला हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव का है. यहां तीन बच्चों की मां का अपने ही जेठ के बेटे पर दिल आ गया. 34 साल की ये महिला जिस भतीजे पर मोहित हुई, उम्र में वह उससे 12 साल छोटा है. लेकिन दिल के हाथों मजबूर दोनों ने रिश्ता देखा न उम्र का फासला. पिछले महीने महिला अपने पति से झगड़कर मायके चली गई. 22 दिन पहले दो बच्चों को लेकर वहीं से वह भतीजे के साथ फरार हो गई.

इटावली निवासी जयराम ने बताया- साल 2013 में मेरी शादी अकराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई थी. हमारी दो बेटियां और एक बेटा है. करीब तीन साल पहले मेरी बीवी का मेरे भतीजे से अफेयर शुरू हो गया. 23 मई को मेरा साला मेरी पत्नी को मायके से जाने की बात कहकर साथ ले गया. पत्नी मेरी साली के यहां धनीपुर में रह रही थी. वहां से 29 मई को भतीजे के साथ फरार हो गई.

पति ने बताया- अगले दिन मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने ऑनलाइन एफआइआर कराने के लिए अर्जी डाली. इसके बाद मैं थाना हरदुआगंज पहुंचा. पुलिस ने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताकर मुझे वापस भेज दिया. मैं महुआखेड़ा पहुंचा तो वहां से हरदुआगंज जाने को कहा.

चर्चा का विषय बनी ये कहानी

अब पीड़ित ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर कहा है कि पत्नी को भगाने में उसके साले और उसकी बड़ी बहन भतीजे का ही साथ दे रहे हैं. एसओ हरदुआगंज धीरज कुमार ने बताया कि प्रकरण महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का है. प्रार्थना पत्र को वहां भेज दिया है. पति ने कहा- मेरी बीवी को अगर मेरे साथ रहना है तो मैं उसे माफ करने को तैयार हूं. अगर नहीं रहना साथ तो वो भी उसकी मर्जी है. पर बच्चों को मैं ही रखूंगा. मेरी बेटी से मारपीट की गई है. इसलिए मैं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पत्नी के पास नहीं रहने दूंगा. उधर, ये खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग बस यही कह रहे हैं- ऐसे चाची-भतीजे पर तो लानत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !