Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इजराइल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी, तेहरान में रक्षा मंत्रालय की इमारत और न्यूक्लियर हेडक्वार्टर ध्वस्त

31

मध्य पूर्व एक बार फिर बड़ी जंग की कगार पर खड़ा है. 13 जून की रात ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ शुरुआत के बाद दोनों देशों में तनाव जारी है. शनिवार रात भी दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर हमले किए. शनिवार रात इजराइली वायु सेना ने ईरान के दूसरे हिस्सों समेत राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल के ऊपर एक और मिसाइल बैराज छोड़ा.

इजराइल के इस हमले में तेहरान में रक्षा मंत्रालय की इमारत, परमाणु प्रयोगशाला, न्यूक्लियर हेडक्वार्टर और दो रिफाइनरी को निशाना बनाया गया. हमले के बाद आई तस्वीरों में आग और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को देखा जा सकता है. जिसके बाद ईरान ने इजराइल के बंदरगाह शहर हाइफा सहित पूरे इजराइल पर मिसाइलें दागीं. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने इजराइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, इजराइली इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि हमलों में देश के उत्तरी हिस्सों में कम से कम तीन लोग मारे गए.

शुक्रवार शाम ईरान के हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना अयातुल्ला शासन के हर ठिकाने और हर लक्ष्य पर हमला करेगी.

इन हमलों में ईरान शुक्रवार तड़के हुए अपने परमाणु प्रतिष्ठानों, हवाई सुरक्षा और अन्य ठिकानों पर इजराइली हवाई हमलों का जवाब दिया था. जिनमें से कुछ में शीर्ष सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. इजराइल ने कहा कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, जिसे वह अस्तित्व के लिए खतरा मानता है.

ईरान ने रद्द के अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता

लड़ाई बढ़ने के बाद रविवार को ईरान ने एक महीने से ज्यादा समय से चल रही परमाणु वार्ता को रद्द कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि इजराइल के हमलों के बाद वार्ता करना ‘अनुचित’ होगी.

इजराइल के ताजा हमले

इजराइली रक्षा बल (IDF) ने ट्वीट किया, “IDF ने ईरानी शासन की तेहरान में परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित लक्ष्यों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं. लक्ष्यों में ईरानी रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय, एसपीएनडी परमाणु परियोजना का मुख्यालय और अन्य लक्ष्य शामिल थे, जो ईरानी शासन के परमाणु हथियार बनाने की कोशिशों को आगे बढ़ा रहे थे और जहां ईरानी शासन ने अपने न्यूक्लियर छिपाए थे.”

वहीं इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने सोशल मीडिया पर कहा, “तेहरान जल रहा है.” और ईरानी राज्य टेलीविजन ने कहा कि शहर के पूर्व और पश्चिम में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दिए हैं. इन जाता डेवलपमेंट के बाद लग रहा है कि ये लड़ाई और लंबी खिच सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.