Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...

फिरोजाबाद में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में हड़कंप! अचानक फटा अग्निशमन यंत्र, धमाके से घबराए यात्री, S3 कोच में मची भगदड़

29

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित टूंडला रेलवे स्टेशन में हादसा हुआ. यहां शनिवार को एक ट्रेन के S3 कोच में लगा अग्निशमन यंत्र अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया. घटना के बाद ट्रेन के अंदर धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसा आनंद विहार से गुवाहाटी जा रही डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में हुआ.

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब, ट्रेन टूंडला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर खड़ी थी. आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी के अनुसार, ट्रेन रुकने के कुछ ही देर बाद S3 कोच में रखे पुराने फायर एक्सटिंग्विशर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया.

धमाका इतना तेज था कि कोच के अंदर बैठे यात्री घबरा गए और कई लोग भागते हुए बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि धमाके के बाद पूरा कोच धुएं से भर गया, जबकि अग्निशमन यंत्र का निचला हिस्सा अलग होकर नीचे गिर पड़ा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायर एक्सटिंग्विशर काफी पुराना था, और दबाव बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ.

कोई जनहानि नहीं हुई

धमाका सुनते ही ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मी और प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और तुरंत S3 कोच की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि टॉयलेट के पास रखा अग्निशमन यंत्र फट गया था, जिससे धुआं तेजी से फैल गया. हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और कोच को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा.

आरपीएफ ने बताया कि पूरी सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को उसके आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. फिलहाल रेलवे विभाग कारणों की जांच कर रहा है कि आखिर फायर एक्सटिंग्विशर में अचानक इतना दबाव क्यों बना?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.