Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मैहर के बाठिया क्रशर में श्रमिक की मौत, स्‍वजनों का हंगामा

32

मैहर। मैहर के बठिया स्थित एक स्टोन क्रशर में देर रात तीन बजे हादसा हो गया। क्रशर के बेल्ट में फसने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का नाम जयपाल पटेल बताया जा रहा है। मैहर के बठिया में स्थित क्रशर प्लांट में जयपाल पटेल की नाइट ड्यूटी लगी थी। जयपाल हॉपर ( जहां से क्रशर मशीन में पत्थर डाला जाता है) के पास खड़े होकर काम कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह फिसल कर बेल्ट में फंस गया। मशीन में फंसने से उसका शरीर कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना स्थल पर हड़कंप मच गया

सुबह होते ही दुर्घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। क्रशर में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मैहर पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और शव को निकाला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्रशर में अवैध उत्खनन से लाए पत्थर खपाए जाते हैं

बताया जा रहा है कि क्रशर का संचालन शिशिर शुक्ला नाम का व्यक्ति करता है। बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के यहां श्रमिक काम करते हैं। मैहर के बठिया क्षेत्र को भी लाइम स्टोन के अवैध उत्खनन का बड़ा केंद्र माना जाता है। इस क्रशर में अवैध उत्खनन से लाए गए पत्थर खपाए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.