Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab पुलिस व नशा तस्करों की मुठभेड़ के बीच बड़ा हादसा, इलाके में दहशत

26

अमृतसर : पंजाब मे एक बार फिर पुलिस व नशा तस्करों के बीच मुठभेड़  की सूचना मिली। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान एक राहगीर की मौत होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर में अटारी के निकट गांव नेष्टा में बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से 5 किलो हेरोइन बरामद की है, जबकि आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

पुलिस अधिकारी डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशा लेकर अटारी से गांव नेष्टा की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर घरिंडा थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान नाकाबंदी देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और खेतों में एक लिफाफा फेंक दिया। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग के दौरान तरनतारन जिले के गांव नेष्टा में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए गुरजीत सिंह बिल्ला नामक राहगीर को गोली लग गई। उसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मौके पर मिले लिफाफे की जांच की तो उसमें से करीब 5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.