Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार और नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, अपनी परफॉर्मेंस पर भी दिया बयान

240

बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियां कई दावे करने लगी हैं, कभी जनता को लेकर तो कभी अपनी ही सीटों को लेकर. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कहना है कि हमारी पार्टी बिहार की व्यवस्था बदल कर रहेगी, फिर चाहे वह सत्ता में रहकर बदले या फिर 5-6 साल तक संघर्ष करके बदले.

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कई दावे किए. उन्होंने कहा कि जन सुराज या तो अर्श पर रहेगी या फर्श पर रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की या तो इतनी कम सीटें आएंगी की हम लोगों को 5-6 साल और संघर्ष करना पड़ेगा या इतनी ज्यादा सीटें आएंगी कि हम लोग बिहार की व्यवस्था को बदलने में लग जाएंगे. किशोर ने आगे कहा कि बिहार की व्यवस्था या तो सत्ता में आकर बदलेंगे या फिर 5 साल संघर्ष करके बदलेंगे लेकिन बदलेंगे जरूर.

‘नीतीश कुमार नहीं रहेंगे मुख्यमंत्री’

प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नवंबर में यानी चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार वैसा नहीं रहेगा जैसा है. क्योंकि नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. चुनाव के नतीजों के बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने बिहार की व्यवस्था तो बदलने वाली है.

‘बिहार में नेताओं का नहीं जनता का राज चाहिए’

प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में कहा कि अगर आपको बिहार में बदलाव चाहिए तो नेताओं का नहीं बल्कि जनता का राज लाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि आप लोग रोजगार और बच्चों की शिक्षा को देखकर ही वोटिंग करें.

NDA और INDIA दोनों पर साधा निशाना

किशोर ने बीते मंगलवार को NDA और INDIA दोनों गठबंधनों पर निशाना साधते हुए कहा जब हमने पदयात्रा शुरू की थी, तब बीजेपी हमें इंडिया गठबंधन की टीम का हिस्सा बता रही थी. अब इंडिया हमें एनडीए गठबंधन की टीम का हिस्सा बता रही है. इससे पता चलता है कि दोनों गठबंधनों में जनसुराज पार्टी की लहर को लेकर कितना डर का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.