Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...

हरियाणा में आज से महंगी हुई शराब, जानें कितने बढ़े दाम

46

हरियाणा से शराब के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. देशी और अंग्रेजी दोनों तरह के शराब के शौकीनों को पहले के मुकाबले अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. हरियाणा में आज यानी गुरुवार से नई एक्साइज पॉलिसी के तहत देसी शराब पर 15 रुपये तो वहीं, अंग्रेजी शराब की बोतल पर 50 रुपये तक बढ़ गए है. बीयर के दामों में भी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखी गई है. बढ़े हुए दामों से राज्य सरकार की आमदनी में बढ़ोतरी देखी जाएगी.

हरियाणा में नई आबकारी नीति बुधवार रात 12 बजे से लागू हो गई है. नई नीति के आने से शराब के दामों पर भारी इजाफा हो गया है. पहले जहां देसी शराब की बोतल 175 रुपये की मिलती थी अब उसका दाम बढ़कर 190 तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में बनने वाली सुपर प्रीमियम वर्ग में शराब की बोतल अब 3100 रुपये की जगह 3150 रुपये की मिलेगी. इस वर्ग में शराब के दामों में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

सुपर डीलक्स बोतलों का बढ़ा 5.1 से 9.1 प्रतिशत तक दाम

प्रीमियम वर्ग ए में मिलने वाले वाली 1850 रुपये की बोलत अब 1900 रुपये में मिलेगी. साथ ही प्रीमियम-2 वर्ग की 1550 रुपये की बोतल अब 1600 रुपये में बिकेगी. सुपर डीलक्स शराब के दाम 5.1 से 9.1 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं. सुपर डीलक्स कैटेगरी में मिलने वाली 875 रुपये की बोतल अब 920 रुपये की मिलेगी. वहीं, डीलक्स-1 में मिलने वाली बोतल अब 725 रुपये की जगह 770 रुपये और डीलक्स-2 675 रुपये की जगह 720 रुपये में मिलेगी.

40 प्रतिशत महंगी हुई बीयर

डीलक्स-1 वर्ग की शराब के दाम पर 6.2 प्रतिशत से लेकर 14 प्रतिशत बढ़े हैं. वहीं, डीलक्स-2 के दाम पर 6.7 प्रतिशत से 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 500 रुपये में मिलने वाली शराब की बोतल अब 540 में मिलेगी. दिल्ली-NCR में 11 जून तक सबसे सस्ती शराब गुरुग्राम में मिला करती थी, लेकिन अब यहां भी सस्ती शराब नहीं मिलेगी.बीयर की कीमतों में भी 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो 650 एमएल की बोतल 90 रुपये में मिलती थी अब उसके दाम बढ़कर 130 हो गए हैं.

स्ट्रांग बीयर भी 23.1 प्रतिशत महंगी हो गई है, अब यह बोतल 130 की नहीं बल्कि 160 रुपये की मिलेगी. माइल्ड बीयर के दाम में 36 प्रतिशत बढ़े है, 650 एमएल की यह बोतल 110 की जगह 150 रुपये की मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.