Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘अब बताती हूं, जबरदस्ती शादी का मतलब…’ राजा से विवाह से पहले सोनम ने दी थी वार्निंग, मां को भी पता था बेटी का अफेयर

22

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अरेस्ट कर लिया है. सोनम का प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य सुपारी किलर्स भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. वहीं, सोनम की मां पर भी राजा रघुवंशी के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. राजा के भाई विपीन रघुवंशी ने बताया कि उसकी बात मेघालय पुलिस से हुई है. पुलिस अधिकारियों ने ही उसे बताया कि सोनम की मां को राज कुशवाह के साथ बेटी के अफ़ेयर के बारे में पहले से पता था. सोनम राजा रघुवंशी से शादी नहीं करना चाहती थी.

विपीन रघुवंशी के मुताबिक, मेघालय पुलिस ने सोनम से पूछताछ की है, जिसमें ये जानकारी सामने आई है कि सोनम को राजा रघुवंशी पसंद नहीं था. लेकिन उसके घरवालों ने जबरदस्ती राजा के साथ रिश्ता तय कर दिया. तब सोनम ने अपने घरवालों से कहा था कि अब मैं बताती हूं कि जबरदस्ती शादी करने का क्या मतलब होता है.

तीनों सुपारी किलर्स पर अकेले भारी पड़ा राजा

विपीन की मानें तो शिलांग पुलिस ने ये भी बताया कि राजा पर तीनों सुपारी किलर्स ने जब हमला किया, तो वो अकेले अपराधियों पर भारी पड़ रहा था. सोनम ज़ोर से चिल्लाई मार डालो इसे. फिर पीछे से विशाल ने हथियार से हमला किया. जब अपराधी राजा को खाई में धक्का दे रहे थे, तब भी वो भारी पड़ रहा था. उसके बाद सोनम भी वहां पहुंच गई और राजा को नीचे खाई में फेंक दिया.

सोनम ने बेटे को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया- राजा की मां बोली

राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि बेटे को सोनम ने मोहरे की तरह इस्तेमाल किया. सोनम के दबाव में राजा शिलॉन्ग गया था. बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा हो. मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी बहू, जिसे मैं बेटी समझती थी, वो ऐसा कृत्य करेगी. शादी से पहले मेरे बेटे राजा ने मुझे एक बार कहा था कि सोनम मुझसे बात नहीं करती. जब शादी से पहले बात नहीं करती तो शादी के बाद क्या बात करेगी? इसके बाद मैंने सोनम से बात की तो वो राजा से बात करने लगी. ये इतनी शातिर होगी मुझे नहीं पता था.

वारदात के बाद सोनम गई थी इंदौर

11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी. यहां से सोनम राजा को जिद कर शिलॉन्ग हनीमून मनाने ले गई. यहीं पर राजा की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सोनम इंदौर आ गई और किराए के मकान में रही. फिर वहां से वह कार से यूपी गई. फिर वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंच गई, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.