Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इराक: वेडिंग हॉल में लगी भीषण आग, 100 की मौत, 150 घायल, देखिए वीडियो

45

मोसुल। इराक में भीषण अग्निकांड हुआ है। उत्तरी इराक में एक वेडिंग हाल में आग लगने से 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक घायल हैं। एक ईसाई परिवार की शादी थी। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम इराक के निनेवे प्रांत के हमदानिया इलाके का है। यह मोसुल शहर के ठीक बाहर एक ईसाई बहुल क्षेत्र है, जो राजधानी बगदाद से लगभग 335 किलोमीटर (205 मील) उत्तर-पश्चिम में है।

हादसे के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इराक में टीवी पर प्रसारित फुटेज में दिखाया गया है कि शादी के हॉल में आग की लपटें तेज हो रही थीं और आग ने जोर पकड़ लिया।

आग लगने के बाद जब भगदड़ मची और लोग भागने लगे, तो जली हुई धातु और मलबा उन पर गिर रहा था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने सरकारी इराकी समाचार एजेंसी ले कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।’

प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने आग की जांच के आदेश दिए और देश के आंतरिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को राहत प्रदान करने के लिए कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.