Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

एक का बेटा, तो दूसरे का दामाद…मर्डर पर छलक उठा दो माओं का दर्द, सोनम-राजा की मम्मी ने क्या कहा?

321

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या से दो परिवार बेहद गमगीन हैं. एक परिवार ने दामाद खोया है तो दूसरे ने अपना बेटा. गमों का पहाड़ तो तब टूटा जब पता चला कि मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ही है. दोनों परिवारों को विश्वास नहीं हो रहा है कि सोनम ऐसा करेगी. हालांकि, उसे पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची. दोनों ने अपराधियों को सुपारी देकर राजा की हत्या करवा दी.

सोनम की मां संगीता ने बताया कि शादी से पहले उनकी राजा से कई बार बातें हुईं. ये शादी राजा और सोनम की सहमति से हुई थी. दोनों परिवार शादी से पहले 10 से 15 बार मिले थे. हमने कभी भी सोनम पर दबाव नहीं डाला. राजा और सोनम कई बार साथ में शॉपिंग करने जाते थे. गाजीपुर से बेटी की गिरफ्तारी पर संगीता ने कहा कि मेरी सोनम से बात नहीं हुई. मेरे बेटे गोविंद से सोनम की बात हुई है. ये घटना दोनों परिवारों के लिए दुख की बात है.

राजा की मां उमा रघुवंशी ने क्या कहा?

इस घटना पर राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि “शादी से पहले हम चाहते थे कि सोनम और राजा साथ में समय बिताएं. इसके लिए हमने सोनम की मां से बात की थी कि दोनों बच्चों को घूमने के लिए जाने दीजिए. राजा को सोनम के साथ पिक्चर देखने का मन है, लेकिन उनकी मम्मी तैयार नहीं हुईं. शादी के बाद सोनम हमारे साथ चार दिन रही. उसको घर में रहने के लिए बड़ा सा कमरा दिया था.”

उमा रघुवंशी ने कहा कि उन्हें और राजा को सोनम को लेकर कोई शक नहीं हुआ. उसका व्यवहार अच्छा था. वह आती थी तो मेरे गले लग जाती थी. मेरी बेटी जैसी थी. अगर उसने यह सब किया है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मुझे राज कुशवाह के बारे में जानकारी नहीं है. राजा को भी उसके बारे में पता नहीं था. दरअसल, पुलिस राज कुशवाह को सोनम का प्रेमी बता रही है.

‘CBI जांच होनी चाहिए’

सोनम के माता-पिता का कहना है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए…इस पर राजा की मां उमा का कहना है कि जरूर सीबीआई जांच होनी चाहिए. अगर सोनम ने कोई गलती नहीं की है तो हम क्यों कहेंगे. पहले उन तीन आरोपियों की जांच होनी चाहिए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हमने तो सोनम को पूरे दिल से स्वीकार किया था. उमा के मुताबिक, उनके घर से कभी कोई शिलॉन्ग नहीं गया. शिलॉन्ग जाने की प्लानिंग सोनम की ही थी.

इसी साल 11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी. दोनों ही इंदौर के रहने वाले थे. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए. यहां पर राजा रघुवंशी की हत्या हो गई. आरोप है कि सोनम ने ही सुपारी देकर अपराधियों से राजा की हत्या करवाई है. वारदात के 17 दिन बाद सोनम की गिरफ्तारी यूपी के गाजीपुर से हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.