Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेस्ले इंडिया को ईपीएफओ (EPFO) से मिला 36.36 लाख रुपये का डिमांड नोटिस: 2012 से 2019 तक के बकाया हर्... 'रामायण: पार्ट 1' की ऐतिहासिक सफलता के बीच रणबीर कपूर की अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट: 'एनिमल पार्क' के ... क्राइस्टचर्च टेस्ट में संकट में फंसी टीम इंडिया: शुरुआती दो दिन के खेल के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने ब... विजय वडेट्टीवार के बयान से INDIA ब्लॉक में बढ़ी तकरार: पिता पर हमले से नाराज सुप्रिया सुले ने बैठक स... कार्तिगई दीपम पर्व से पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हुई CRPF: सुप्रीम कोर्ट के आदेश क... लखनऊ के केजीएमयू में रैगिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: एमबीबीएस के 38 छात्र तीन महीने के लिए निलंबित,... दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाली घटना: झगड़ा शांत करा रहे युवक पर तीसरी मंजिल से फेंका गया ग... मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर जमकर पथराव: जेसीबी क्षतिग्रस्त, आधा दर... छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9....

पति-पत्नी और मर्डर! राजा रघुवंशी की तरह जान गंवा चुके हैं ये पति, पत्नी ही निकली ‘कातिल’

450

साल 2025, पत्नी की बेवफाई और रिश्तों का कत्ल… अभी तक आप पति द्वारा पत्नी की हत्या के कई मामले सुने और पढ़े होंगे, लेकिन साल 2025 में पैटर्न काफी बदल गया है. इस साल में कई पत्नियों ने अपने पतियों को मौत के घाट उतरवा दिया. चाहे वो मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर बिजनौर के दीपक कुमार का मर्डर केस. ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है. इसका आरोप भी उसकी पत्नी सोनम पर लगा है, जो आज गिरफ्तार कर ली गई है. दरअसल, इंदौर के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की थी. दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे.

यहीं पर 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिला. मौका-ए-वारदात पर सोनम नहीं मिली. घटना के 9 दिन बाद सोनम, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली. मेघालय पुलिस की मानें तो सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करा दी. इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. राजा रघुवंशी हत्याकांड ने बीते कुछ महीनों के अंदर पत्नी द्वारा पतियों की कराई गई हत्या की यादें ताजा कर दी है. आइए आपको कुछ ऐसी ही वारदातों के बारे में बताते हैं, जिनमें पत्नी ही कातिल बन गई.

सौरभ हत्याकांड और नीला ड्रम का सच

रिश्ते और भरोसे के कत्ल की यह पहली वारदात नहीं है. इससे पहले मेरठ का सौरभ हत्याकांड आप लोगों को जरूर याद होगा. इसी साल 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी. उसके शव के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ डाल दिया था. फिर मुस्कान और साहिल घूमने चले गए. जब दोनों लौटे तब सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ. फिलहाल दोनों जेल में बंद है.

सांप काटने का नाटक और पति की हत्या

मेरठ में ही अमित कुमार की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी. इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया था और लोगों को बताने लगी कि अमित की सांप के काटने से मौत हुई है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया. उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या की थी.

रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने की हत्या

इसी साल बिजनौर में भी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रेलवे में कर्मचारी दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली थी. पत्नी शिवानी ने ससुराल वालों को बताया कि दीपक की हार्ट अटैक से मौत हुई है. दीपक के परिवार वालों को शक हुआ तो वह लाश का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे. शिवानी ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया. बाद में पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई थी और पत्नी ही कातिल निकली.

प्रेमी के साथ मिलकर पारुल ने कराई पति की हत्या

इसी साल मार्च में बिजनौर में एक और पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी थी. दरअसल, 13 मार्च को होली के दिन मकरेंद्र अपनी पत्नी पारुल की दवा लेने मार्केट गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे. 15 मार्च को मकरेंद्र की लाश अमरोहा में मिली. पुलिस की जांच में पता चला कि पारुल का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक मकरेंद्र को लग गई थी. इसके बाद पारुल ने अपने प्रेमी विनीत के साथ मिलकर मकरेंद्र की हत्या करवा दी.

सऊदी से लौटे पति की हत्या, बैग में भरकर लाश को फेंका

मेरठ और बिजनौर की तरह देवरिया में भी पत्नी ने पति का मर्डर कर दिया था. दरअसल, नौशाद सऊदी कमाने गया था. वह इसी साल अप्रैल में ही लौटा था. घर लौटने के बाद 10 दिन बाद ही नौशाद की पत्नी ने उसकी हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि नौशाद की पत्नी का अफेयर उसी गांव में रहने वाले एक शख्स से था, जो रिश्ते में भांजा लगता था. नौशाद की हत्या करके उसके शव के एक ट्राली बैग में रखकर गांव से 60 किलोमीटर दूर फेंका गया था.

प्रेमी ने पति को गोलियों से भूना

अप्रैल में ही बिजनौर में फारूक की हत्या कर दी गई थी. फारूक भी सऊदी में काम करता था. अप्रैल में जब वह गांव लौटा था, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमरीन का प्रेम प्रसंग गांव के ही मेहरबान के साथ चल रहा है. फिर वह अमरीन की पिटाई करने लगा. इसके बाद अमरीन ने अपने प्रेमी मेहरबान के साथ मिलकर फारूक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. एक दिन फारूक की मेहरबान और उसके साथी उमर ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.