Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लॉरेंस गैंग में बगावत! अलग हुए सबसे करीबी साथी, छिड़ी चर्चा

18

देश भर में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाली लॉरेंस गैंग में दरार आ गई है। बताया जा रहा है कि गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने लॉरेंस गैंग से किनारा कर लिया है। बता दें कि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि आपस में पिछले कुछ समय से इनमें तनाव चल रहा है जिस कारण गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने खुद को लॉरेंस गैंग से अलग कर लिया है।

आपको बता दें कि लॉरेंस हिंदू गैंगस्टर के तौर पर खुद को दर्शाता है नहीं गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकियों के साथ संपर्क में है। इसी के चलते दोनों की विचारधारा न मिलना गैंग में दरार आने का कारण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लीडर है और गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने लॉरेंस के कहने पर भारत के कई राज्यों में वारजातों को अंजाम दिया है। वहीं अब उन्होंने लॉरेंस के बिना ही वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

गैंग के अलगाव का सबूत उस समय मिला जब रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने कनाडा में व्यवसायी हरजीत सिंह धड्डा की हत्या के मामले में जिम्मेदारी ली पर उन्होंने इस दौरान लॉरेंस गैंग का जिक्र नहीं किया। वहीं पंचकूला में भी सोनू नोल्टा पहलवान की हत्या के मामले की जिम्मेदारी सिर्फ अनमोल बिश्नोई का नाम लेकर ली गई न की गैंग का। इसके बाद खई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं पर इसे लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई पुष्टी नहीं की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.