Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आशू के पक्ष में उतरे कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, AAP छोड़ने की असली वजह बताई

27

लुधियाना: हल्का वेस्ट के उपचुनाव में भारत भूषण आशु के पक्ष में प्रचार करने लुधियाना पहुंचे पटियाला के कांग्रेस सांसद डॉ.धर्मवीर गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। डॉ. गांधी ने आरोप लगाया कि जब वह पहली बार आप की और से सांसद बने तो उन्हें लोकसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाने से रोका जाता रहा। सांसद ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल उन पर दिल्ली से जुड़े मुद्दे ही लोकसभा में उठाने का दबाव बनाते रहे। गांधी ने कहा कि जब देखा कि इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है तो उन्होंने आप को अलविदा कह दिया क्योंकि वह पंजाब के हितों से किसी कीमत पर समझौता नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग अहम पदों पर बैठ राज कर रहे हैं। सांसद गांधी ने इस उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बेशक इस चुनाव से पंजाब की सरकार तो नहीं बदलेगी लेकिन हल्का वेस्ट से कांग्रेस के जीतने पर जो संदेश जाएगा उससे  पंजाबियों के साथ हो रही  धक्केशाही पर रोक लग जाएगी।

गांधी ने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी के झूठे वादों पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि चुनाव के समय में इनके नेता कहते बहुत कुछ हैं और बाद में करते कुछ भी नहीं। इनकी फितरत को मैंने खुद नजदीक से देखा है और इनकी राजनीतिक मंशा को मेरे से अधिक कोई नहीं समझ सकता। अगर आप वाले पंजाब के सच्चे हितैषी होते तो मैं इस पार्टी को कभी न छोड़ता लेकिन यह  लोग सिर्फ अपना और अपने परिवारों का निजी हित देखते हैं। यही वजह है कि आज पार्टी का वॉलंटियर भी इनके साथ नहीं रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.