Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

विदेश से लौटे दू्ल्हे के बदले-बदले से थे तेवर, दुल्हन से रहने लगा दूर… तंग आकर ईद पर कर डाला ये कांड

13

पति पत्नी के बीच जो रिश्ते की डोर होती है, वो काफी नाजुक होती है. जरा सी भी लापरवाही हुई तो ये डोर कट सकती है. इसे दोनों को ही मिलकर इस डोर को मजबूत बनाना पड़ता है. तभी ये रिश्ता पूरी उम्र निभाया जा सकता है. एक अकेला साथी उम्र भर रिश्ते को नहीं निभा सकता. दोनों ही शादी के रिश्ते को बराबर से निभाएं, तभी बात बनती है. ताजा मामला मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आया है. यहां एक पति ने शादी के चंद दिनों बाद ही ऐसा सलूक किया कि पत्नी ने सुसाइड करने की कोशिश कर डाली.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद ही दूल्हा नौकरी के चलते विदेश चला गया. फोन पर ही वो दुल्हन से बात करता था. फिर जब दूल्हा वापस भारत लौटा को पत्नी से दूर-दूर रहने लगा. पत्नी को ये बात अखरने लगी. आरोप है कि पत्नी ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे टॉर्चर देना शुरू कर दिया. फिर घर से भी निकाल दिया. तंग आकर ईद के दिन पत्नी ने अपनी जान लेने की कोशिश की.

आनन-फानन में पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने विवाहिता के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है. इसी में विवाहिता ने पूरी आपबीती लिखी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पीड़िता के बयान किए गए दर्ज

मामला सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, ईद के दिन यहां रह रही नवविवाहिता खुशबू अंसारी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले की सूचना मिलते ही घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान लिए.

पति ने बना ली थी पत्नी से दूरी

परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही खुशबू का पति विदेश चला गया था. शुरुआत में दोनों के बीच फोन पर बात होती रही. लेकिन जैसे ही पति वापस लौटा तो उसके तेवर बदले-बदले से थे. वो न ही ठीक से खुशबू से बात कर रहा था. व उसके साथ बेडरूम में सो रहा था. बस पत्नी से दूरी बनाए हुए था. खुशबू से इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की. लेकिन पति उसे डांटकर भगा देता. फिर ससुरालियों ने भी उसे टॉर्चर देकर घर से निकाल दिया. तभी से खुशबू मायके में रह रही थी. खुशबू को लगा कि पति सुधर जाएगा. लेकिन न ही पति और न ही ससुरालिए उससे कोई संपर्क रख रहे थे. तंग आकर ईद के दिन विवाहिता ने फिर ये खौफनाक कदम उठा लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.